Monday, February 9, 2015

कंप्यूटर माउस बटनों की ट्रिक्स

कैसे हो प्यारे दोस्तों,

आज मैं आपके लिए लाया हूँ कुछ ट्रिक्स जिन्हें हम कंप्यूटर माउस के द्वारा कर सकते हैं।

  • माउस का लेफ्ट बटन

माउस के लेफ्ट क्लिक को आप किसी भी शब्द पर (जो लिंक न हो) डबल क्लिक करने से वो शब्द सेलेक्ट हो जायेगा।

किसी पैराग्राफ पर तीन बार जल्दी जल्दी क्लिक करने से वो पूरा पैराग्राफ सेलेक्ट हो जाता है।

  • माउस का स्क्रॉल व्हील
माउस के व्हील को आप किसी लिंक पर क्लिक करेंगे तो तो वह लिंक नए तब में खुल जायेगा।

माउस के व्हील को अगर आप किसी खुले हुए तब पर क्लिक करेंगे तो वह तब बंद हो जायेगा।

माउस के व्हील को अगर आप किसी वेबपेज पर किसी खली जगह पर क्लिक करेंगे तो आप तेजी से उस पेज पर टॉप से बॉटम और बॉटम से टॉप पर जा सकते हैं। इसे हटाने के लिए आप माउस का कोई भी बटन दबा सकते हैं।

है ना मजेदार ट्रिक्स!